आमिर खान की फिल्म पीके में धार्मिक पाखंडों, अंधविश्वासों और धर्म के नाम पर कारोबार करने वाले 'मैनेजरों' पर जम कर प्रहार किया गया है। वहीं फिल्म में धर्म के नाम पर कारोबार करने वालों की जम कर आलोचना की गई है। पर खबर है कि शूटिंग के दौरान राजकुमार हिरानी ने एक और मंदिर को शूटिंग करने के नाम पर दान दिया है। इससे 'पीके' की टीम घिरती नजर आ रही है।
फिल्म के क्रू ने जयपुर के चर्च को 20 हजार और नासिक के एक मंदिर को 25 हजार रुपये दान दिए। इस खबर की राजकुमार हिरानी के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है। फिल्म में दान दक्षिणा के नाम पर दान देने की आलोचना की गई है जबकि शूटिंग के दौरान धार्मिक स्थलों को यूनिट ने शूटिंग करने के नाम पर दान दिए।