फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्योमकेश बख्शी' धारावाहिक पर अब बनेगी फिल्म

Mon, 20 May 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुके जासूसी धारावाहिक 'ब्योमकेश बख्शी' को बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है। इस धारावाहिक पर करन ग्रोवर फिल्म बना सकते हैं।
विज्ञापन


टीवी कलाकार करन वी ग्रोवर को लगता है कि फिल्मकारों को जासूसी उपन्यास के काल्पनिक चरित्र 'ब्योमकेश बख्शी' पर फिल्म बनाने के बारे में सोचना चाहिए। करन को सुपरहीरो वाली फिल्में बेहद पसंद आती हैं और वह खुद किसी फिल्म में सुपरहीरो बनना चाहते हैं।

लेखक शरदिंदु बंद्योपाध्याय का काल्पनिक जासूसी उपन्यास धारावाहिक के रूप में छोटे पर्दे पर 33 एपीसोड में प्रसारित हो चुका है।

1993 में निर्देशक बासु चटर्जी ने इसे टीवी पर प्रसारित करने के लिए धारावाहिक के रूप में फिल्माया था। रंजीत कपूर ने मुख्य चरित्र जासूस ब्योमकेश चटर्जी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन बचपन से ही 'ब्योमकेश बख्शी' और 'करमचंद' जैसे जासूसी धारावाहिक देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन उनकी इच्छा ब्योमकेश बख्शी को बड़े पर्दे पर देखने की है।

करन ने आईएएनएस को बताया, "हम हॉलीवुड की 'शेरलॉक होम्स' की तरह ही तकनीकों के इस्तेमाल के जरिए 'ब्योमकेश बख्शी' का निर्माण कर सकते हैं।"

करन ने कहा, "मेरा पसंदीदा सुपरहीरो 'सुपरमैन' है। यह फिल्म दूसरी सुपरहीरो वाली फिल्मों से अलग है क्योंकि इसमें सुपरमैन जन्म से ही सुपरमैन है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें