फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबींद्रनाथ टैगोर की लव स्टोरी पर फिल्म

Fri, 26 Aug 2016 06:50 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना की लेखिका विक्टोरिया ओकेंपो संग गुरुजी के रिश्तों पर आधारित है फिल्म
विज्ञापन

-तब विक्टोरिया 34 की थीं और गुरूजी 63 के
- गुरूजी का रोल बंगाली अभिनेता विक्टर बनर्जी प्ले करेंगे
- बिग बी, नसीर साहब व  बेन किंग्सले भी रोल की रेस में थे

युवतियां अक्सर काबिल और उम्रदराज लोगों पर मर मिटती हैं। और शख्स अगर साहित्य से जुड़ा हो तो कभी मंटो तो कभी साहिर और कभी रबींद्रनाथ टैगोर की भी चौंका देने वाली प्रेम कहानियां सामने आ जाती हैं। जी हां, 63 साल के टैगोर और 34 साल की परदेसी बाला विक्टोरिया की लव स्टोरी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने वाली है।
 
किस्मत के खेल निराले हैं। ऐसे कि महानायक अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और हुनरमंद नसीरुद्दीन शाह को भी मात दे दे। हुआ यूं कि गुरु रबींद्रनाथ टैगोर पर एक  फ‌िल्म बन रही है। उसमें कवींद्र रबींद्रनाथ टैगोर का किरदार बिग बी और नसीर साहब की झोली में जाने से रह गया। वह बंगाली वेटरन विक्टर बनर्जी के खाते में दर्ज हो गया है। ‌फ‌िल्म का नाम थिंकिंग ऑफ हिम है। वह पांच सितंबर से शांति निकेतन में शूट होगी।
विज्ञापन


विक्टर को लोग बंगाली  फिल्म घरे बेरे के लिए जानते हैं। वे बंगाली फिल्मों के पॉपुलर कलाकार हैं।  इस फ‌िल्म को अर्जेंटीना के फिल्मकार पाब्लो सीजर डायरेक्ट कर रहे हैं। गुरूजी के रोल के लिए अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और बेन किंग्सले के नाम पाब्लो के पास लिस्ट में थे। पर उन्होंने आखिरकार विक्टर बनर्जी के नाम पर मुहर लगाई। यह गुरुजी की बायोपिक नहीं होगी।
विज्ञापन


1924 में दरअसल गुरुजी स्वास्थ्य लाभ को अर्जेंटीना में रहे थे। वहीं की ले‌खिका व चिंतक विक्टोरिया ओकेंपो ने उनकी देखरेख की थी। विक्टोरिया को गुरूजी प्यार से बिजोया संबोधित करते थे। कहा जाता है कि बाद में दोनों के बीच प्यार भरे रिश्ते भी बने थे। विक्टोरिया का रोल अर्जेंटीना की अभिनेत्री एलेनोरा वेक्सलेर प्ले करेंगी।  फिल्म में राइमा सेन भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें