इटावा में ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक और प्रसिद्ध फिल्मकार के. आसिफ के नाम पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया गया। तीन दिन के इस समारोह में 19 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इटावा के. आसिफ का है। समारोह में युवा फिल्म निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘चंबल इन बॉलीवुड’ का प्रदर्शन हुआ। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हिंदी सिनेमा और तीन राज्यों में स्थित चंबल घाटी के फिल्मी लैंडस्केप को दर्शाती तस्वीर उभरकर सामने आती है। फिल्म फेस्टिवल में दुनिया की 150 भाषाओं में गजल गाने वाले डॉ. गजल श्रीनिवास ने चंबल गीत गाकर सुनाया। समारोह में सबसे पहले के. आसिफ की ‘मुगल-ए-आजम’ दिखाई गई।