लगता है कि पांच बार बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी मैरी कॉम पर आधारित फिल्म मणिपुर में रिलीज नहीं हो पाएगी। इसके बारे में मैरी का कहना है कि हम इसके लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सिनेमा एसोसिएशन और भूमिगत समूह इसके लिए स्वीकृति देंगे यह थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है।
सितंबर 2000 में वे क्रन्तिकारी लोग, जो मणिपुर को एक अलग स्वतंत्र समाजवादी राज्य बनाने की मांग कर रहे थे, उन्होंने मणिपुर में हिंदी, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज़ पर रोक लगा रखी है। यहाँ तक कि उन्होंने छापे मार कर हिन्दी फिल्मों की हजारों वीडियो कैसेट को भी जब्त कर लिया।