इन दिनों काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैंं। यह फिल्म एक मां के भीतर की असीम शक्ति के बारे में बात करती है, वह अपने बच्चों को संकट से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशश करती है। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में काजोल ने अपनी परवरिश के तरीकों पर भी बात की। उन्होंने अपने बच्चों को जिंदगी के लिए क्या जरूरी सबक दिए हैं, इस बारे में विस्तार से बताया।
मां तनुजा से जो सीखा, बच्चों को सिखाया
काजाेल इंटरव्यू में कहती हैं, ‘मैंने अपनी मां तनुजा से कई सारी बातें, सबक सीखे हैं। कोशिश की है कि वहीं बातें अपने बच्चों को भी बताऊं। सबसे पहले मैंने उन्हें खुद के बारे में सोचना सिखाया है। इसके अलावा अपने फैसले खुद लेने की सीख दी है। सबसे बड़ी बात जो मैंने बच्चों को समझाई है कि वो जैसे भी हैं, बिल्कुल अच्छे हैं, उन्हें किसी के जैसा बनने की जरूरत नहीं है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Kajol Nysa Devgan: 'मां' के 'काली शक्ति' गाने पर बेटी नीसा ने दिया मजेदार रिएक्शन, काजोल नहीं रोक पाईं हंसी
हॉरर-सुपरनेचुरल फिल्म है ‘मां’
काजोल की फिल्म ‘मां’ की बात करें तो यह एक हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा है। इसमें काजोल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘मां’ के डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं। विशाल हॉरर जॉनर की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की कहानी में शैतानी शक्तियों से काजोल का किरदार अपनी बेटी की रक्षा करता है। इस यात्रा में उसे मां काली का आशीर्वाद भी मिलता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
काजोल की फिल्म 'मां' 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे एक्टर्स भी अहम रोल निभा रहे हैं।