फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Kesari Veer: ‘केसरी वीर’ का मोशन पोस्टर आया सामने, ये नामी कलाकार निभाएंगे फिल्म में मुख्य भूमिकाएं

Tue, 11 Feb 2025 09:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में फिल्म ‘केसरी वीर-लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ का मोशन पोस्टर सामने आया है। जल्द ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। जानिए, इस फिल्म में कौन निभा रहा है मुख्य भूमिकाएं? फिल्म कब रिलीज होगी? और क्या है इसकी कहानी? 

विज्ञापन
फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : एक्स (ट्वीटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘केसरी वीर’ का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। फिल्म के मेकर्स ने ‘केसरी वीर’ से जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा की हैं, जिनका जिक्र तरण आदर्श की पोस्ट में भी है। 

विज्ञापन


फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर 
‘केसरी वीर’ फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे बॉलीवुड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये तीनों ही एक्टर्स फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये भूमिकाएं कैसी होंगी, इसकी डिटेल अभी शेयर नहीं की गई हैं। फिल्म को प्रिंस थीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। 

मार्च महीने में होगी रिलीज 
फिल्म ‘केसर वीर’ का अभी मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। लेकिन 13 फरवरी 2025 को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। साथ ही फिल्म भी मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 14 मार्च 2025 तय की गई है। 

ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा
विज्ञापन

फिल्म ‘केसरी वीर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सोमनाथ मंदिर की 14 सदी में रक्षा करने वालों योद्धाओं की कहानी है। इन वीरों की कहानी इतिहास में कही भूला दी गई है। ऐसे में फिल्म के जरिए दर्शकों को उनके वीरता, साहस की कहानी को दिखाया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें