फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 26 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने हासिल की ये बड़ी अचीवमेंट, ईशान खट्टर का नाम भी शामिल

Sun, 18 May 2025 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हालिया रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ में अनन्या पांडे भी नजर आईं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को दर्शकों ने भी सराहा। इसी तारीफ के बीच एक और अचीवमेंट अनन्या पांडे के हाथ लगी है। जानिए, अनन्या पांडे की उस खास अचीवमेंट के बारे में।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे की उम्र अभी 26 साल है, बॉलीवुड करियर को भी लंबा वक्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद वह अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर चुकी हैं। एक एक्ट्रेस के तौर भी दर्शक उनमें बदलाव देख रहे हैं। हाल ही में अनन्या पांडे का नाम फोर्ब्स (इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन) की 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट में शामिल हुआ।  

अनन्या पांडे का नाम फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के अलग-अलग फील्ड के युवा लोगों को शामिल किया जाता है। 2025 की फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में अनन्या पांडे ने जगह बनाई है। अनन्या पांडे के फैंस एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट से खुश हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: 'केसरी चैप्टर 2' की कामयाबी से मजबूत हुईं अनन्या पांडे, लेना चाहती हैं ये जोखिम 

अनन्या पांडे का करियर फ्रंट 
अनन्या पांडे के करियर फ्रंट की बात करें तो साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू किया, फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में ग्लैमरस रोल किया। हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ में एक संजीदा किरदार निभाया है। इस साल वह एक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी कर रही हैं। पिछले साल अनन्या पांडे एक सीरीज ‘कॉल मी बे’ में भी नजर आईं। इसके अलावा एक फिल्म 'कंट्रोल' में भी अनन्या दिखीं, यह फिल्म सोशल मीडिया के बुरे परिणाम दिखाती है। 

विज्ञापन


ईशान खट्टर का नाम भी शामिल 
फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट में अनन्या पांडे के अलावा एक्टर ईशान खट्टर का नाम भी शामिल हुआ है। शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर को हाल ही में ‘रॉयल्स’ वेब सीरीज में देखा गया है। अब तक कई हिंदी फिल्मों और इंग्लिश वेब सीरीज में भी यह एक्टर नजर आ चुका है। 'द परफेक्ट कपल(2024)' सीरीज में उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस निकाेल किडमैन के साथ काम करने का मौका मिला था। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें