फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा बोले- ‘गरीबों को डिप्रेशन नहीं होता’, सनी देओल ने भी अवसाद पर रखी अपनी राय

Sat, 12 Apr 2025 10:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में फिल्म ‘जाट’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, वहीं रणदीप हुड्डा ने विलेन का रोल निभाया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही रणदीप और सनी देओल ने डिप्रेशन जैसे सब्जेक्ट पर बात की। 

विज्ञापन
रणदीप हुड्डा, सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol, @randeephooda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणदीप हुड्डा और सनी देओल ने फिल्म ‘जाट’ में काफी एक्शन सींस किए हैं, इनमें काफी वॉयलेंस भी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक रेस्पॉन्स मिला है। पिछले दिनों फिल्मफेयर से की गई एक बातचीत में रणदीप हुड्डा और सनी दओल ने डिप्रेशन जैसे सब्जेक्ट पर भी बात की। इस समस्या पर उनका क्या सोचना है, जानिए। 

विज्ञापन


सनी देओल बोले चीजों को भूलना चाहिए
सनी देओल से पूछा गया कि जब वह कोई वायलेंस वाला सीन करते हैं तो उस सिचुएशन से खुद को एक व्यक्ति के तौर पर कैसे बाहर निकालते हैं। इस पर सनी देओल का जवाब था कि यह हमारा काम है। जब हम कोई वॉयलेंस वाला सीन कर रहे होते हैं तो हमें पता होता है कि ये क्या कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इन चीजों के बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहिए, चीजों को भूल जाना चाहिए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Jaat Day 3 Box Office Collection: वीकएंड में दर्शक बटोरने में कामयाब रही 'जाट', जानिए तीसरे दिन का कारोबार 

वेस्टर्न दुनिया के चोंचले हैं 
इसी बातचीत के दौरान रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे। वह कहते हैं, ‘वेस्ट यानी हॉलीवुड में वॉयलेंस वाले सीन करने के बाद एक्टर्स की थैरेपी होती है। हमारे यहां ऐसा नहीं है। यह सब वेस्टर्न दुनिया के चोंचले हैं। हमारे यहां आर्मी को डिप्रेशन नहीं होता, गरीबों को डिप्रेशन नहीं होता। अरे, यार आगे बढ़ो।आगे बहुत काम करना है। मूव ऑन करना बहुत जरूरी है। मैं मानता हूं कि ये चीजें कुछ हद तक होती हैं लेकिन फिर भी हमें आगे बढ़ना चाहिए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Hema Malini: 'जाट' के कलेक्शन पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अच्छा लग रहा, धरम जी भी बहुत खुश हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा - फोटो : एक्स (ट्वीटर)
फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स 
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ में विनीत कुमार सिंह, रेजिना कसांड्रा, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें