फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हवाईजादा' और 'रहस्य' पर भारी पड़ी 'खामोशियां'

Mon, 02 Feb 2015 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ट कैंप की फिल्म 'खामोशियां' ने बॉक्स ऑफिस पर 'हवाईजादा' और 'रहस्य' से बेहतर साबित हुई है। एक्टर गुरमीत चौधरी, सपना पब्बी और अली फजल स की फिल्म 'खामोशियां' ने दो दिनों में 4.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन


मात्र 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अबतक 7.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है कि आयुष्मान खुराना स्टारर 'हवाईजादा ' ने अबतक सिर्फ 1.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि टिस्का चोपड़ा और के के मेनन की अहम भूमिका वाली 'रहस्य' ने 25 लाख रुपये से भी कम कमाई की है।

इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' रिलीज के दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अभी तक करीब 76.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'डॉली की डोली' का प्रदर्शन लगातार गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें