फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्बू की शादी कराने वाले ने मांगे 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'हैदर' के एक सीन में गजाला मीर बनी तब्बू का निकाह पढ़ा जाता है। फिल्म के इस छोटे से सीन में निकाह कराने वाले को असल जिंदगी में नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर के पुराने शहर की मस्जिद 'बाबा दावूद खाकी' के अधिकारियों ने इमाम गुलाम हसन शाह को मस्जिद की सेवाओं से मुक्त कर दिया है। फिल्म 'हैदर' में तब्बू का निकाह कराने वाले काजी गुलाम हसन शाह ही थे। लेकिन उनके निकाले जाने का कारण फिल्म का वह सीन बताया जाता है।
विज्ञापन

भरपाई के लिए मांगा 50 लाख की रकम

अपनी नौकर जाने पर गुलाम हसन शाह ने फिल्म हैदर के डाइरेक्टर विशाल भारद्वाज से अपने नुकसान की भरपाई के लिए एक बड़ी रकम की मांग की है।

इस घटना के कारण गुलाम हसन शाह ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर विशाल भारद्वाज को लीगल नोटिस भेजा है। उन्‍होंने विशाल भारद्वाज से इस बात के लिए माफी मांगने और इमाम के पद से बर्खास्‍त किए जाने पर हुए नुकसान के लिए 50 लाख रुपये का भुगतान करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें