सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' में कपिल शर्मा के फेमस जुमले 'बाबा जी का ठुल्लू' पर डांस करती नजर आएंगी। कपिल यह जुमला अधिकतर कॉमेडी नाइट्स में बोलते हैं। लेकिन आज यह जुमला काफी फेमस हो चुका है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान के अनुसार कपिल शर्मा उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने बकायदे उनसे पूछ कर 'बाबा जी का ठुल्लू' जुमले से गाना फिल्माया है। इसको लेकर कपिल शर्मा भी काफी उत्साहित हैं। इस गाने के बोल 'तेरे प्यार में बन गया बाबा जी का ठुल्लू' डेनिश साबरी ने लिखा है।
इस गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। वहीं वाजिद खान ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा इस गाने में रैप भी किया गया है जिसे रैप स्टॉर डेनिश ने ही गाया है।