फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: अभिषेक बच्चन ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ, कहा-'किसी के मुंह से नहीं सुनी फिल्म की बुराई'

Fri, 01 Apr 2022 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला

सार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जादू अभी तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की तारीफ नेता से लेकर अभिनेता तक कर रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस फिल्म की खूब सराहना की है।
विज्ञापन
abhishek bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जादू रिलीज के बाद तीसरे सप्ताह में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की तारीफ नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई कर रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस फिल्म की सराहना की है। अब इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। जूनियर बच्चन ने कहा है कि 'अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो चलती ही नहीं।' अभिषेक की तारीफ पर फिल्म के डायेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिषेक को शुक्रिया कहा है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अभिषेक ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म अच्छी होती है, तभी लोग देखना पसंद करते हैं, वरना फिल्म बिल्कुल भी नहीं चलती। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने किसी के मुंह से नहीं सुना कि यह फिल्म बुरी है। हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह अब इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे। एक्टर की इस तारीफ से फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी खुश हैं। उन्होंने अभिषेक का वीडियो साझा करके उनका शुक्रिया अदा किया है।

फिल्म दसवीं में दिखेंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। जेल में रहने के दौरान ही वह हाई स्कूल पास करने का फैसला कर लेते हैं। फिल्म में अभिषेक के अलावा निम्रत कौर और यामी गौतम भी हैं। फिल्म दसवीं को रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल ने लिखा है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में न रिलीज  कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसे नेटफ्लिक्स और जियो पर सात अप्रैल से स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें