फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैपराजी संग जया बच्चन के खराब हुए रिश्ते, फिल्म क्रिटिक भावना सोमाया ने किया सपोर्ट; बोलीं- आज की पीढ़ी को…

Wed, 10 Dec 2025 09:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film critic Bhawana Somaaya Talk About Jaya Bachchan: पिछले दिनों जया बच्चन ने पैपराजी के पहनावे और व्यवहार पर टिप्पणी की। इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। अब इस मामले में जया बच्चन को फिल्म क्रिटिक भावना सोमाया का सपोर्ट मिला है। जानिए, वह जया बच्चन के बारे में क्या कहती हैं। 

विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने पैपराजी को काफी भला-बुरा कहा। इस पर पैपराजी ने उनका विरोध किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जया बच्चन को ट्रोल किया। लेकिन इन बातों से हटकर फिल्म क्रिटिक भावना सोमाया ने जया बच्चन को लेकर अलग बात कही है। 

जया बच्चन करीबियों को करती हैं सपोर्ट 

विज्ञापन

एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में भावना सोमाया ने जया बच्चन को लेकर कहा कि उनसे जुड़ी बातों काे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उनकी नेगेटिव इमेज बनाई जाती है। जबकि सच यह नहीं है। वह कहती हैं, ‘असल में कुछ बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। यही मामला जया जी का भी है। लेकिन वह असल में बहुत साफ बात करने वाली शख्स हैं। जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, वे उनकी साफगोई, सहजता, दोस्ती के कायल हैं। वह हमेशा करीबियों के लिए खड़ी रहने वाली शख्स हैं।’ 

भावना सोमाया ने जया के सिनेमा में योगदान का जिक्र किया
भावना सोमाया आगे कहती हैं, ‘इस वक्त पैपराजी ने जया बच्चन का एक ही एंगल दिखाया है। उनके बारे में बाकी सब कुछ धुंधला हो गया है। लेकिन आज की पीढ़ी को शायद यह भी नहीं पता कि सिनेमा में उनका (जया बच्चन) क्या योगदान है।’ 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पत्नी ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बताया बेटी आराध्या पर क्या होता है असर 

जया बच्चन का करियर फ्रंट 
जया बच्चन 77 साल की उम्र में एक्टिंग में सक्रिय हैं। साल 2023 में वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी थे। फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें