फिल्म ‘छोरी’ में सोहा का किरदार
हाल ही में ओटीटी पर फिल्म ‘छोरी’ रिलीज हुई है। इसमें सोहा अली खान ने दासी मां नाम का नेगेटिव शेड कैरेक्टर निभाया है, यह फिल्म की विलेन भी कही जा सकती है। इस फिल्म में सोहा दर्शकों को बहुत हद तक डराने में कामयाब रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें:Horror Movie Role: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया चुड़ैल-भूतनी-आत्मा का किरदार, देखकर सहम जाएगी रूह
क्यों बनीं सोहा हॉरर फिल्म का हिस्सा
हाल ही में अमर उजाला से बातचीत के दौरान सोहा अली ने बताया कि वह फिल्म ‘छोरी 2’ का हिस्सा क्यों बनीं? वह कहती हैं, ‘फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा लगा। जिस तरह से मेकर्स दासी मां का किरदार दिखाना चाहते थे, वह काफी आकर्षक था। मैं समझ गई कि जब लोग मुझे पोस्टर, ट्रेलर में ऐसे देखेंगे, तो उनको हैरानी होगी। यह किरदार निभाना भी मेरे लिए भी काफी चैलेंजिंग था। वैसे मुझे लोगों को डराना अच्छा लगता है, कभी-कभी मैं घर पर भी ऐसा करती हूं।'