फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: सोहा ने साझा किया डरावना किस्सा, क्या सच में हुआ परिवार वालों का भूत से सामना?

Wed, 16 Apr 2025 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में हाॅरर फिल्म ‘छोरी 2’ में सोहा अली खान नेगेटिव रोल में नजर आईं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोहा अली खान ने भूत से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। सालों पहले उनके परिवारों वालों के साथ एक डरावनी घटना घटी थी।

विज्ञापन
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहा अली खान एक नवाबी परिवार से संबंध रखती हैं। इनके पूर्वजों के हरियाणा में पुश्तैनी मकान, कोठी और महल हैं। फिल्म ‘छोरी 2’ के प्रमोशन के समय सोहा अली खान ने बताया कि उनके करीबी रिश्तेदारों का एक भूत से सामना हुआ। जानिए, क्या है ये पूरा किस्सा? 

विज्ञापन


जब भूत ने मारा थप्पड़
सोहा अली खान ने हाल ही में मिर्ची प्लस से बातचीत की। इस बातचीत में सोहा कहती हैं, ‘पटौदी प्लेस के पास ही हमारी एक कोठी है, जिसका नाम पीली कोठी है। वहां सालों पहले हमारा परिवार रहा करता था। एक रात को पीली कोठी में हमारे परिवार से जुड़ी एक आंटी को भूत ने थप्पड़ मारा, ऐसा उनका कहना था। इसके बाद रातों-रात पीली कोठी को छोड़कर परिवार पटौदी प्लेस में रहने आ गया।’ सोहा यह भी बताती हैं कि इस किस्से को उन्होंने परिवार से ही सुना है। 

ये खबर भी पढ़ें: Soha Ali Khan Exclusive: हॉरर फिल्म ऑफर होने पर क्या था सोहा का फर्स्ट रिएक्शन, बताया कैसी होस्ट हैं नुसरत 
विज्ञापन

सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘छोरी’ में सोहा का किरदार 
हाल ही में ओटीटी पर फिल्म ‘छोरी’ रिलीज हुई है। इसमें सोहा अली खान ने दासी मां नाम का नेगेटिव शेड कैरेक्टर निभाया है, यह फिल्म की विलेन भी कही जा सकती है। इस फिल्म में सोहा दर्शकों को बहुत हद तक डराने में कामयाब रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Horror Movie Role: इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया चुड़ैल-भूतनी-आत्मा का किरदार, देखकर सहम जाएगी रूह

क्यों बनीं सोहा हॉरर फिल्म का हिस्सा 
हाल ही में अमर उजाला से बातचीत के दौरान सोहा अली ने बताया कि वह फिल्म ‘छोरी 2’ का हिस्सा क्यों बनीं? वह कहती हैं, ‘फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा लगा। जिस तरह से मेकर्स दासी मां का किरदार दिखाना चाहते थे, वह काफी आकर्षक था। मैं समझ गई कि जब लोग मुझे पोस्टर, ट्रेलर में ऐसे देखेंगे, तो उनको हैरानी होगी। यह किरदार निभाना भी मेरे लिए भी काफी चैलेंजिंग था। वैसे मुझे लोगों को डराना अच्छा लगता है, कभी-कभी मैं घर पर भी ऐसा करती हूं।'  


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें