फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटप्पा ने खुद खोला राज, 'आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'

Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बाहुबली
विज्ञापन
दर्शकों को फिल्‍म बाहुबली 2 का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म की स्टोरी से लेकर सेट तक की फोटोज को सीक्रेट रखने की कोशिश की गई है। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स इसके राज से धीरे-धीरे पर्दा उठा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एस राजमौली ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ अनुपमा चोपड़ा, बाहुबली और कटप्पा भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियों में ये दिखाया गया है बाहुबली 2 का सेट कितना विशालकाय और आकर्षक होगा। फिल्म को लेकर प्रभाष ने बताया कि एस राजमौली एक बहुत बड़े डायरेक्टर हैं और उनके साथ वो पिछले 10 साल से जुड़े हैं। प्रभाष ने बताया, 'मैं बाहुबली करने के बाद कुछ समय ब्रेक लेना चाहता था। मैं कुछ छोटी फिल्में करना चाहता था। लेकिन एस राजमौली हर 10 दिन बाद हमें फिल्म के बारे में ऐसा कुछ बताते कि हम बहुत एक्साइट हो जाते। इसके चलते हम कोई दूसरा प्रोजेक्ट कर ही नहीं पाए।'
 
विज्ञापन

कटप्पा ने खुद खोला राज, 'आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'

बाहुबली
वहीं अपने एक इंटरव्यू में कटप्पा का रोल निभाने वाले तमिल एक्टर सत्यराज ने बताया कि बाहुबली देखने के बाद पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सवाल यही था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। सत्यराज कहते हैं, 'आज तक मैंने किसी भी फिल्‍म के लिए दर्शकों की ऐसी दीवानगी नहीं देखी। बाहुबली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। मैं दुनिया में कहीं भी जाता था तो लोग मुझसे पूछते थे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। लेकिन मेरे डायरेक्टर ने मुझे इस राज को बताने से मना किया था। यहां तक कि मैंने अपनी फैमिली को भी इस बात का जवाब नहीं दिया।' बता दें कि सत्यराज पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

देख्‍ाें वीड‌ियाे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें