एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए पहले दिन 9.30 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। फिल्म को लेकर मीडिया में आ रही खबरों के बीच बड़े पर्दे पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म 2600 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई है।
फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे की पिछली फिल्मों को देखते हुए भी दर्शकों में फिल्म को लेकर जिज्ञासा दिखाई दे रही है। इस आधार पर वीकेंड में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने की आशा है। वहीं पाकिस्तान में फिल्म को बैन करने के बाद फिल्म की चर्चा में है।