प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन, सिनटा और एफडब्ल्यूआईसीई
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसे धीरे-धीरे भारत सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है, वैसे ही अब भारतीय सिनेमाई एसोसिएशंस ने भी फिल्मों की रुकी हुई शूटिंग को लेकर योजना बनाना शुरू कर दी है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन- सिनटा (सीआईएनटीएए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के साथ एक वर्चुअल मीटिंग में फिल्मों की शूटिंग को कुछ सुरक्षा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शुरू करने का फैसला किया है।
सिनटा के मुखिया अमित बहल ने मीटिंग की जानकारी देते हुए बताया, 'एफडब्ल्यूआईसीई के साथ हमारी मीटिंग के बाद हमने सभी एसोसिएशंस के साथ मिलकर यह फैसला किया है कि हम फिल्मों की शूटिंग कुछ दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शुरू करेंगे। हम लोगों के एकमत होने के बाद हम इन नियम और कानूनों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मजदूर मंत्रालय में भेजेंगे। वही इसपर अंतिम फैसला लेंगे।'