फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बहुत बुरी खबर है। सुनने में आ रहा है कि अब ये फिल्म दिवाली पर रिलीज नहीं की जाएगी। इसके पीछे एमएनएस की चेतावनी बताई जा रही है।
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का रोमांस देखने के बाद दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। इस फिल्म को टाले जाने की असली वजह उड़ी हमला है।
करण जौहर की इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी मुख्य किरदार निभाया है। इसीलिए फिल्म को बैन करने की मांग चल रही है। करण को फिल्म में फवाद खान के रोल को हटाने की चेतावनी भी मिल चुकी थी।