फिल्म '1920 कोल्ड विंटर'
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं निर्माता-निर्देशक?
1920 फ्रेंजाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म का लेखन और निर्देशन भी विक्रम भट्ट ने किया है। वहीं फिल्म के निर्माता आनंद पंडित हैं। इस जोड़ी ने पिछली बार हॉन्टेड 3डी: एको ऑफ द पास्ट में भी काम किया था। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है।
फिल्म '1920 कोल्ड विंटर'
- फोटो : अमर उजाला
अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट
अहान शेट्टी को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 328.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अहान के अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।