फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1920 कोल्ड विंटर: ठंड में लिपटकर दस्तक देगा डर; अहान शेट्टी की फिल्म का टीजर रिलीज, क्या हैं डायरी के राज?

Mon, 19 Oct 2026 06:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

1920 Cold Winter Teaser Released: फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अहान अपनी पिछली फिल्मों से काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
फिल्म '1920 कोल्ड विंटर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द विक्रम भट्ट की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ का टीजर मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज किया। इस वीडियो में इश्क है, जुनून है, तड़प है और सबसे ज्यादा डर है। जानें कैसा है ट्रेलर? 

क्या है फिल्म के ट्रेलर में खास? 

विज्ञापन

फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ के लगभग 3 मिनट 20 सेकेंड के इस ट्रेलर में काफी कुछ बताया गया है। वीडियो की शुरुआत एक लड़की की डायरी से होती है। वह एक जगह परबतगंज का नाम लेती है। यहीं से शुरु होता है खौफ का मंजर जहां तीन आत्मा अपने अपने अस्तित्व और रहस्यों के बीच फंसी हुई हैं। एक लड़का जो उस लड़की से प्यार करता है जो इन सब चीजों से बुरी तरह परेशान हो रही है। अपने साथ होने वाली रोज की घटनाएं वह डॉयरी में लिखती जा रही है। फिल्म में अहान शेट्टी, अन्यासिंह और लारिसा बोनेसी मुख्य किरदारों में हैं।

Trending Videos

फिल्म '1920 कोल्ड विंटर' - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं निर्माता - निर्देशक? 
1920 फ्रेंजाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म का लेखन और निर्देशन भी विक्रम भट्ट ने किया है। वहीं फिल्म के निर्माता आनंद पंडित हैं। इस जोड़ी ने पिछली बार हॉन्टेड 3डी: एको ऑफ द पास्ट में भी काम किया था। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।

विज्ञापन

फिल्म '1920 कोल्ड विंटर' - फोटो : अमर उजाला

अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट
अहान शेट्टी को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 328.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अहान के अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें