फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विक्रांत बोले- ‘मैं सफलता-असफलता को गंभीरता से नहीं लेता’, अगले साल से लेंगे करियर ब्रेक

Fri, 06 Dec 2024 11:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी करियर ब्रेक लेने की घोषणा के कारण चर्चा में रहे। अब उन्होंने अपने करियर में मिली सफलता, असफलता पर बात की है। 

विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले ही अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट की जिसमें लिखा कि वह अगले साल के बाद फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। इसके बाद बॉलीवुड के लोग और उनके फैंस हैरान रह गए। मीडिया में भी उनके रिटायरमेंट की खबर तेजी से फैल गई। लेकिन एक दिन बाद विक्रांत ने अपनी बात को गलत तरह से समझे जाने को लेकर बयान दिया। वह बोले कि करियर से रिटायरमेंट नहीं बल्कि कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। अब हाल ही में विक्रांत मैसी ने अपने अब तक के करियर और अपनी सफलता और असफलता पर बात की। 

विज्ञापन

12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey

बताया अपनी सफलता का मंत्र 
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में विक्रांत कहते हैं कि वह असल और सच्ची कहानियों का हिस्सा बनकर खुश हैं। साथ ही अपने करियर को लेकर भी वह बात करते हैं। विक्रांत कहते हैं, ‘सफलता और असफलता को लेकर मेरा नजरिया एक जैसा है। मैं दोनों को ही गंभीरता से नहीं लेता हूं। मेरा मानना है कि सबकुछ समय के साथ बदल जाता है। मैं बस आगे बढ़ने में यकीन करता हूं।’ विक्रांत ने ‘12वीं फेल’ और ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके दर्शकों को अपना कायल बना लिया था। 


 

ब्रेक को लेकर दी सफाई 
विक्रांत मैसी ने अपने ब्रेक को लेकर भी कहा कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं। बस एक लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं। दरअसल, विक्रांत अपने घर, पत्नी और बच्चे को समय देना चाहते, साथ ही अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहते हैं।’ 

विज्ञापन

कर रहे हैं अगली फिल्म की शूटिंग 
करियर ब्रेक लेने से पहले विक्रांत मैसी अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इन दिनों वह देहरादून में अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को शूट कर रहे हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री शनाया कपूर भी नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें