मेरे पिता ने अपराध रोकने में की मदद
सनोबर शेख का कहना है कि उनके पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में अपराधों को रोकने में योगदान दिया। उन्होंने अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सनोबर शेख ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया है कि फिल्म उनके पिता की जीवनी पर बनी है और उनके पिता के जीवन को गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ कोर्ट में याचिका और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं
हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर है फिल्म
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ये स्पष्ट किया था कि ‘ओ रोमियो’ लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। हालांकि, फिल्म में उन्होंने कई जगह क्रिएटिव लिबर्टी भी ली है। इसके चलते कई हिस्सों में बदलाव है। विशाल भारद्वाज ने कहा था कि इसीलिए उन्होंने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के परिवार से कोई अनुमति नहीं ली, क्योंकि उन्होंने हुसैन जैदी से उनकी किताब के राइट्स लिए थे। विशाल भारद्वाज का कहना है कि गैंगस्टर के परिवार से हुसैन जैदी को अनुमति लेनी चाहिए थी या उन्होंने अनुमति ली होगी। मेरी फिल्म हुसैन जैदी की किताब पर है, इसलिए मैंने उनसे राइट्स लिए हैं।
आंशिक रूप से हुसैन उस्तरा से प्रेरित है फिल्म
हालिया इंटरव्यू में हुसैन जैदी ने भी ये कहा था कि फिल्म सौ प्रतिशत हुसैन 'उस्तारा' शेख की जीवनी पर आधारित नहीं है। सिर्फ आंशिक तौर पर हुसैन उस्तरा के किरदार से प्रेरित है। विशाल भारद्वाज ने अपनी कलात्मकता से कहानी को नए रूप में पिरोया है। जाहिर है कि फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार हुसैन उस्तरा के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है।
13 फरवरी को रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की प्रमुख भूमिका वाली ‘ओ रोमियो’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। एक्शन-रोमांटिक फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।