फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन भी बरकरार रही 'बरेली की बर्फी' की मिठास, जानें कलेक्शन

Wed, 23 Aug 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
बरेली की बर्फी
विज्ञापन
दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का पाठ पढ़ाने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' की मिठास अभी फीकी नहीं पड़ी है। आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपने पांचवें दिन मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ये फिल्म 'बरेली की बर्फी' अब तक 15.37 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पढ़ें- गजब ढा रही है 'बरेली की बर्फी', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को दे रही जबरदस्त टक्कर

गौरतलब है कि पहले दिन फिल्म ने 2.42 रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन ये कमाई और बढ़कर 3.95 करोड़ हो गई। वीकेंड पर इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की जो 5.15 करोड़ रुपए थी। इसके बाद रिलीज के चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1.90 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

  #BareillyKiBarfi Fri 2.42 cr, Sat 3.95 cr, Sun 5.15 cr, Mon 1.90 cr, Tue 2 cr. Total: ₹ 15.42 cr. India biz. #BKB — taran adarsh (@taran_adarsh) August 23, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें