श्रीदेवी जिस बिस्तर पर सोती हैं वह आग से जलकर खाक हो गया है। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।
श्रीदेवी और उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर के अंधेरी स्थित बंगले में शनिवार की शाम आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि एक बेडरूम जलकर खाक हो गया। बेडरूम रखी हर खास चीज भी जलकर खाक हो गई।
हालांकि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
जिस समय आग लगी उस समय श्रीदेवी अपनी बेटियों और सास के साथ बंगले में ही थी। आग लगने के बाद अचानक बेटी जानवी के बेडरूम में चिल्लाने की आवाज आई।
उसके बाद उस कमरे से बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूत्रों ने बताया कि रूम में लगी पेटिंग्स और वार्डरोब जल गई। आग के दौरान बोनी कपूर घर में नहीं थे।
आग की खबर सुनते ही वे तुरंत घर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि समय रहते श्रीदेवी ने स्विच बंद कर दिया था। ऐसा करने से आग पूरे घर में नहीं फैली।