फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड करने चली थी ये मॉडल, वीडियो शेयर कर खोले मानसिक टॉर्चर के राज

Thu, 04 May 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
गायत्री रेड्डी
विज्ञापन
फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट रही गायत्री रेड्डी के एक खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। गायत्री ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी जिंदगी के कई राज खोले और युवाओं से डिप्रेशन पर बात भी की।
विज्ञापन


गायत्री ने वीडियो में बताया कि वह हाल ही में डिप्रेशन से उबरी हैं। गायत्री ने कहा, 'मैंने कभी इस तरह की वीडियो नहीं बनाई है लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस बारे में बात करूं। पिछले 6-7 महीनों से मेरे साथ मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहूंगी। आप लोग समझते हैं क्यों।' गायत्री अपने साथ हुई मारपीट से इतनी तंग आ चुकी थीं कि उन्हे आत्महत्या के खयाल आने लगे थे।

ये भी पढें: फिर खुलेगा अंकित तिवारी रेप केस, पीड़िता ने बदला फैसला

गायत्री ने इस वीडियो में युवाओं से गुजारिश की है कि वह किसी ऐसे रिलेशनशिप में ना रहें जो उन्हें तकलीफ दे रहा है। 'ऐसे किसी भी इंसान के साथ नहीं रहा जा सकता जो आपको रोज टॉर्चर करे। ऐसे रिश्ते से जितना जल्दी निकला जाए उतना ही बेहतर होगा' ग्लैमर इंडस्ट्री में ऐसा कम ही देखा गया है जब किसी सितारे ने इतनी बेबाकी से अपनी जिंदगी का कड़वा सच लोगों के सामने रखा हो। इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए जो गायत्री में साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें