फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं जिन्होंने संभाली निर्देशन की कमान

Sat, 07 Mar 2015 02:10 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक पुरूष निर्देशकों का वर्चस्व रहा है। सत्तर और अस्सी के दशक में सिमी ग्रेवाल, सई परांजपे और अरुणा राजे जैसी महिला निर्देशकों को छोड़ दें तो बॉलीवुड में महिला निर्देशक न के बराबर थीं।
विज्ञापन


लेकिन सिनेमा के 100 सालों के भीतर बॉलीवुड में बदलते ट्रेंड में एक ये ट्रेंड भी देखने को मिला कि बॉलीवुड में महिला निर्देशकों की बाढ़ सी आ गई है।

आइए जानें बॉलीवुड की उन महिला निर्देशकों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रख हिंदी सिनेमा की दिशा ही बदल दी।

शुरूआती दौर की निर्देशक
फातिमा बेगम, शोभना समर्थ, जद्दनबाई, टीपी राजालक्ष्मी ऐसी निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के उस दौर में फिल्मों का निर्देशन किया जब महिलाओं का फिल्मों की दुनिया में कदम रखना भी खराब माना जाता था।

अभिनय के साथ निर्देशन में आजमाया हाथ
महिलाओं के निर्देशन में बढ़ते रूझान का आलम ये था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जो छोटे और बड़े परदे पर छाई हुई थी, ने अभिनय की दुनिया से किनारा कर निर्देशन की बागडोर संभाल ली।
विज्ञापन


कई अभिनेत्रियां ऐसी भी आई जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इनमें थीं- शोभना समर्थ, साधना, तब्बसुम, हेमामालिनी, नीलिमा अजीम, सोनी राजदान, नंदिता दास और पूजा भट्ट। इन सभी अभिनेत्रियों ने निर्देशन के लिए या तो अभिनय क्षेत्र को त्याग दिया या फिर दोनों ही काम को बराबर करती रहीं।

पिछले दो-तीन दशकों की महिला निर्देशक
पिछले दो-तीन दशकों में कुछ मशहूर महिला निर्देशकों को याद करें तो उनमें विजया मेहता, साईं परांजपे, अपर्णा सेन, अरूणा राजे, दीपा मेहता, कल्पना लाजमी, मीरा नायर, गुरविदंर चड्ढा, फराह खान, तनुजा चंद्रा, विंटा नंदा, लीना यादव, जोया अख्तर, किरण राव, सोहना उर्वशी, मेघना गुलजार, रीमा राकेशनाथ, बेला नेगी, जेनिफर लिंच, सौंदर्य रजनीकांत, लवलीन टंडन, रीमा कागती और गौरी शिंदे के नाम उभर कर आते हैं।

मौजूदा दौर की निर्देशक फराह खान
मौजूदा दौर की फराह खान ऐसी निर्देशक हैं जिन्होंने दर्शकों की पौध को ध्यान में रखकर अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाई। फराह ने न सिर्फ युवाओं को ध्यान में रख फिल्म बनाई बल्कि अपनी फिल्मों में एक फैमिली और सोशल ड्रामे भी भरपूर डाले।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनकी फिल्मों को मिला अवॉर्ड
कई महिला निर्देशकों की फिल्में बकायदा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड भी पा रही हैं।
आज के दौर की महिला निर्देशकों को देखें तो ऐसी बहुत सी निर्देशक हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इसमें दीपा मेहता और मीरा नायर का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

इसके अलावा अनुषा रिजवी ऐसी निर्देशक हैं जिनकी फिल्म ‘पीपली लाइव’ ऑस्कर तक के लिए नॉमिनेट हो गई। आमिर खान की पत्नी और निर्देशक किरण राव भी इस फेहरिसत में शामिल हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने तक अब बॉलीवुड में हर कदम पर महिलाएं आगे आती दिखाई दे रही हैं, फिर चाहे निर्माता बनना हो या निर्देशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें