अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, फातिमा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह शादी का इशारा देती नजर आ रही हैं! फातिमा ने जब से यह पोस्ट साझा की है, तब से यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पर आमिर खान की बेटी आयरा खान का भी कमेंट आया है।