फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh: 'मासूमों को निशाना बनाने वाले कायर हैं', पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी पर भड़कीं फातिमा

Thu, 08 May 2025 08:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatima Sana Shaikh Reaction on Poonch: पुंछ में पाकिस्तानी सेना की ओर से आम नागरिकों पर की गई गोलाबारी पर अभिनेत्री फातिमा सना शेख  ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की हाल ही में भारी गोलीबारी की गई। इस हमले में 12 मासूम लोगों की जान चली गई। इस हमले में घर, स्कूल और एक गुरुद्वारा भी निशाना बने, जिससे स्थानीय लोग सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा। इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Sharad Kelkar: आतंकी हमले के बाद भी PAK एक्टर की फिल्म रिलीज करवाने की चाहत, शरद केलकर ने दिया करारा जवाब

फातिमा सना शेख हुईं भावुक
फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के बारे में सोच रही हूं। पुंछ और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की गोलीबारी में 12 मासूमों की जान चली गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। घर और एक गुरुद्वारा निशाना बने, परिवार अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। मासूमों को निशाना बनाना सबसे कायराना हरकत है। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी के लिए है, जिन्हें हमने खो दिया, उन नागरिकों के लिए, जो इस भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं और उन सैनिकों की सुरक्षा के लिए जो सीमा पर डटकर मुकाबला कर रहे हैं।"  
Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'

 

57 लोग गोलीबारी में घायल
7 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा और बारामूला जैसे सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलीबारी शुरू की। यह हमला भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पुंछ में इस गोलीबारी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जहां 12 नागरिकों की मौत हुई और 57 लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद यह पहली बार है जब पुंछ शहर के भीतरी इलाकों में इतनी तीव्र गोलीबारी हुई।  
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगी फातिमा सना शेख
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार पर्दे पर 2023 की फिल्म 'सैम बहादुर' में देखा गया था। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखी थीं। वहीं, उनकी आगामी फिल्मों में 'मेट्रो इन दिनों', 'उल जुलूल इश्क' और 'आप जैसा कोई' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें