फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातिमा पर आमिर खान हो सकते हैं मेहरबान, 'बेटी' को बना सकते हैं लीड हीरोइन

Wed, 22 Feb 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फातिमा सना शेख
विज्ञापन
'दंगल' की धाकड़ गर्ल यानि फातिमा सना शेख एकबार फिर आमिर खान के साथ नजर आ सकती हैं। खबर है कि फातिमा आमिर खान अभिनीत फिल्मा 'ठग्स ऑफ हिंदूस्तान' में काम कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फातिमा ने फिल्म 'दंगल' में अपने किरदार से लोगों का मन जीत लिया था और शायद यही कारण है कि आमिर खान एकबार फिर उन्हें अपनी फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा आमिर के साथ करना चाहती हैं काम

आमिर खान और फातिमा सना शेख
पहले खबर थी कि इस फिल्म में आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं लेकिन अब फातिमा को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो फातिमा भी आमिर के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं और इसी कारण वो फिल्म की हीरोइन के लिए ऑडिशन्स समाप्त हो जाने के बावजूद अपना ऑडिशन देनें पहुंची थीं।

फिल्म 'दंगल' में फातिमा की परफॉरमेंस काफी बेहतरीन थी। आम लोगों ने ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनकी काफी तरीफ की थी। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया पर अब देखना ये होगा कि आमिर खान के साथ दोबारा काम करने को लेकर फातिमा की किस्मत कितना चमकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें