फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जावेद अख्तर के लिए बहू-बेटे और बेटी ने किया मूवी नाइट का आयोजन, शबाना आजमी ने साझा किया वीडियो

Thu, 30 Jan 2025 02:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar: जावेद अख्तर के 80वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी जोया अख्तर, बेटे फरहान अख्तर और बहू शिबानी दांडेकर ने एक खास मूवी नाइट का आयोजन किया था। इसका वीडियो शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
 
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर के 80वें जन्मदिन के अवसर पर एक शानदार मूवी नाइट का आयोजन किया गया था। उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस बात की जानकारी देते हुए एक शानदार वीडियो साझा किया है। यह विशेष आयोजन जोया अख्तर, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ओर से किया गया था। 

विज्ञापन

Pooja Hegde Movies: 'देवा' से पहले इन हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पूजा हेगड़े, कैसा रहा रिपोर्टकार्ड?

शबाना ने साझा किाय वीडियो
साझा किए गए इस वीडियो में बागीचे में मूवी नाइट को लेकर किए गए शानदार इंतजाम को देखा जा सकता है।  उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शिबानी, जोया और फरहान ने जावेद के लिए बागीचे में एक मूवी नाइट का आयोजन किया। हमारे दोस्त और पड़ोसी आर निगम की ओर से की गई आतिशबाजी एक सरप्राइज था। यह बेहद शानदार था।"
Sara Ali Khan: पैपराजी से परेशान दिखीं सारा अली खान, नेटिजेंस बोले- करीना कपूर की कॉपी...

फराह खान ने भी दी पार्टी
इसके अलावा शबाना ने हाल ही में एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें जावेद अख्तर केक काटते नजर आए थे। यह बर्थडे पार्टी फराह खान की ओर से आयोजित की गई थी। इस पार्टी में कई सितारे और खास मेहमान शामिल हुए थे। 
Deva Advance Booking Day 1: क्या 'देवा' से धमाल मचा पाएंगे शाहिद कपूर, एडवांस बुकिंग में अब तक हुई इतनी कमाई

विज्ञापन

ये  सितारे हुए पार्टी में शामिल
इनमें साजिद खान, शेफ विकास खन्ना, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर, सिद्धार्थ, 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा और चुम दरंग शामिल थे। जावेद अख्तर के जन्मदिन के केक काटते हुए सभी ने उन्हें 'हैप्पी बर्थडे' गाया और शबाना ने इस खूबसूरत लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Ram Gopal Varma: 'सिंडिकेट' को लेकर फैल रही अफवाहों का राम गोपाल वर्मा ने किया खंडन, पोस्ट में लिखी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें