फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने साझा की अपने परदादा की तस्वीर, फैंस से पूछा- 'क्या मिलती है हमारी सूरत?'

Mon, 25 Jul 2022 04:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने परदादा और अपने दौर के मशहूर कवि रहे मुजतर खैराबादी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फरहान अख्तर ने साझा की परदादा मुजतर खैराबादी के साथ तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह कोई फोटोशूट या हॉलीडे की तस्वीर नहीं है, बल्कि एक पुरानी तस्वीर है। फरहान अख्तर इसमें अपने परदादा और अपने दौर के मशहूर कवि रहे मुजतर खैराबादी के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

लिखा शानदार कैप्शन
फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने परदादा और मशहूर दिवंगत कवि मुजतर खैराबादी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में जहां फरहान अख्तर सूट-बूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके परदादा धोती पहने और टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक छड़ी है। तस्वीर के साथ फरहान अख्तर ने एक बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे परिवार को लगता है कि मैं बिल्कुल अपने पर दादा जी मुजतर खैराबादी की तरह दिखता हूं, आपको क्या लगता है?' इस पर तमाम सेलेब्स और फैंस के दिलचस्प जवाब आए हैं। 
 

मिलती नजर आई शक्ल!
इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। इस पर फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'जुड़वा'। वहीं फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखा है, 'वाकई शानदार।' अदिति राव हैदरी ने कमेंट किया है, 'वाह, हूबहू।' सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपको शक क्यों हो रहा है?', एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आपकी आंखें और कान तो बिल्कुल एक जैसे हैं।'
विज्ञापन

पीढ़ियों से कविताई का हुनर
बता दें कि फरहान अख्तर मशहूर कवि, गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर के बेटे हैं। जावेद अख्तर के पिता एवं फरहान अख्तर के दादा जान निसार अख्तर थे, वह भी भारत के मशहूर कवि रहे। उन्होंने उर्दू में कई गजल और नज्में लिखीं। वहीं जावेद अख्तर के दादा और फरहान अख्तर के परदादा मुजतर खैराबादी भी बड़े कवि रहे। कुल मिलाकर कविता और शायरी की प्रतिभा अख्तर परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है। फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर बॉलीवुड के नामी निर्माता-निर्देशकों में शुमार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें