फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़ी फिल्म से अभिषेक बच्चन की हुई छुट्टी, अब फरहान अख्तर आएंगे नजर

Tue, 26 Jun 2018 02:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अनटाइटल्ड अपकमिंग फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। यह एक बॉयोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं। लेकिन अब फिल्म में बड़ा बदलाव किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार शोनाली बोस ने अभिषेक बच्चन की जगह पर अब एक्टर फरहान अख्तर को कास्ट कर लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुराने विवाद के चलते प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया। जिसके कारण पूरी तैयारी होने के बावजूद भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही थी। इसलिए अब शोनाली बोस ने अभिषेक बच्चन को फिल्म से हटाकर फरहान अख्तर को ले लिया है। 

बात करें फिल्म में अन्य स्टार की तो इस फिल्म में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में होंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक मोटिवेशनल स्पीकर लड़की की कहानी पर आधारित है। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म की तो, इससे पहले यह दोनों स्टार इससे पहले फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें