फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का गाना 'मीर-ए-कारवां' रिलीज

Wed, 09 Aug 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मीर-ए-कावां
विज्ञापन
फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का पहला गाना 'मीर-ए-कारवां' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अमित मिश्रा और नीति मोहन ने मिलकर गाया है। वहीं रोचक कोहली ने गाने का म्यूजिक दिया है और अधीश शर्मा ने गाने का म्यूजिक दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: 'Lucknow Central' Song: फिर छाया 'कावां कावां', बस इस बार अलग है आवाज



फिल्म मुरादाबाद के किशन नाम के एक युवक की कहानी है जो बड़ा भोजपुरी सिंगर बनना चाहता है लेकिन एक खून के इल्जाम के चलते वो लखनऊ की सेंट्रल जेल पहुंच जाता है। जेल में एनजीओ वर्कर गायत्री कश्यप (डायना पेंटी) एक कॉम्पटीशन के लिए कैदियों का म्यूजिक बैंड बनाना चाहती हैं। इसके लिए किशन 4 और कैदियों को अपने साथ जोड़ लेता है। 'लखनऊ सेंट्रल' में किशन कैसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंड बनाने के जरिये भागने का प्लैन बनाता है, यही है फिल्म की मूल कहानी।

पढ़ें: 'Lucknow Central' Trailer: क्या जेल से भागने में कामयाब होंगे फरहान?

इस फिल्म में डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कैमियो किया है। फिल्म को निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस और रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें