टीजर में दिखेगी सैनिकों के पराक्रम और बलिदान की झलक
फिल्म '120 बहादुर' का दूसरा टीजर आज रविवार को एक्सेल मूवी एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पराक्रम। देशभक्ति। बलिदान। रेजांग ला के वीरों की वीरता और बलिदान का की याद। 1962। 120 बहादुर'। फिल्म का टीजर शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
1962 भारत-चीन युद्ध पर आधारित है '120 बहादुर'
लता मंगेशकर का देशभक्ति से ओत-प्रोत यह गाना 1962 के भारत-चीन युद्ध में सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है। फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' भी इसी जंग में रेजांगला युद्ध में शहीद हुए जवानों की कहानी पर आधारित है। आज 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती पर फिल्म के मेकर्स ने उनके लोकप्रिय गाने के साथ टीजर रिलीज किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म '120' बहादुर 21 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान रजनीश घई ने संभाली है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है। फिल्म के टीजर ने नेटिजन्स प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फरहान को इसलिए सबसे प्रतिभाशाली एक्टर कहा जाता है'। एक यूजर ने लिखा, 'टीजर देखकर रोंगटे खड़े हो गए'। एक यूजर ने लिखा, 'कमाल की सिनेमैटोग्राफी है'।