फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: जल्द पिता बनने वाले हैं फरहान अख्तर? शादी के तीन साल बाद शिबानी दांडेकर ने दी खुशखबरी

Thu, 09 Jan 2025 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आई खबरों के अनुसार, फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर इस साल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर न केवल एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली निर्देशक भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कुछ क्लासिक फिल्में बनाई हैं। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फरहान और शिबानी बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पेरेंट्स बनने वाले हैं फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर?
हालांकि, इस कपल या उनके परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फरहान और शिबानी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस खबर ने प्रशंसकों को और भी खुश कर दिया है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर जल्द ही माता-पिता बनने वाले फरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं।

Shraddha-Aditya: फिर से छाएगा आशिकी 2 जैसा जादू, क्या रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे श्रद्धा कपूर-आदित्य?

इस साल के अंत में नन्हे मेहमान का करेंगी स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिबानी गर्भवती हैं और इस साल के अंत में उनके घर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर ने फरवरी 2022 में शादी की थी। उनकी शादी काफी निजी थी और इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। यह खंडाला में हुई थी। फरहान अख्तर ने 8 जनवरी को अपना 51वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। शिबानी अख्तर भी कुछ और सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ वहां मौजूद दिखीं।
विज्ञापन

 

Rasha Thandani: इस क्रिकेटर को गुपचुप डेट कर रही हैं राशा थडानी? रवीना की बेटी को लेकर क्यों उड़ रहीं अफवाहें


पहले भी उड़ी थीं अफवाह
 बता दें कि साल 2022 में शिबानी अख्तर की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन उन्होंने बहुत ही स्मार्ट तरीके से अफवाहों को खारिज कर दिया। शिबानी ने अपनी एक मिरर सेल्फी पोस्ट की और साफ तौर पर कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। हालांकि, अब की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें