बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर को अपने नवजात बच्चों की देखभाल के लिए शायद काम से ब्रेक न लेना पड़े। दरअसल सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने करण जौहर को बच्चों की नैनी मिल गयी हैं।
दरअसल फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फरहा खान ने दोनों बच्चों की नैनी बनने की पेशकश की है। वह कहती हैं कि करण के साथ इससे ज्यादा अच्छा नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि करण के बच्चों के लिए वह कितनी खुश है।
जब एक बार साजिद खान के शो पर गईं तो करण जौहर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि करण जल्द पिता बनें चाहे बच्चा गोद लेकर या सरोगेसी के जरिए और आज ये खबर सुनकर बहुत खुश हूं। यही नहीं ट्विटर पर इस खबर पर ट्वीट करने वालों में भी फरहा आगे थीं उन्होंने लिखा 'खुश हूं की तुमने सलाह मानी'।