फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फरदीन खान ने बेटी डियानी संग किया दिल खोलकर डांस, वायरल वीडियो पर सेलेब्स ने बरसाया प्यार

Wed, 22 Apr 2026 09:11 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fardeen Khan Dance Video: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने आज अपनी बेटी डियानी इसाबेला के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों डांस करते बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
बेटी के साथ फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम, ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरदीन खान को अपनी छोटी बेटी डियानी इसाबेला खान के साथ डांस करने का मौका मिला। इस खुशी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पिता-बेटी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

फरदीन ने किया बेटी संग डांस
फरदीन ने अपनी बेटी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ फरदीन ने कैप्शन में लिखा, 'कहते हैं कि पिता का अपनी बेटी के साथ पहला डांस बहुत खास होता है। अब मुझे समझ आया कि ऐसा क्यों है।'

'मेरी नन्ही राजकुमारी'
फरदीन ने आगे लिखा, 'बारह साल हो गए, लेकिन मेरी नन्ही बच्ची आज भी मेरी गोद में नाचती हुई मेरी नन्ही राजकुमारी ही है। उम्मीद है वो हमेशा ऐसी ही रहेगी। ये हमेशा मेरी है।' इस प्यारे वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने प्यार लुटाया है।

सेलेब्स के कमेंट्स
  • जायद खान ने लिखा- 'सुपर्ब' और साथ ही लाल दिल का इमोजी लगाया
  • मनीषा कोइराला ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा'
  • सुजैन खान ने लिखा, 'ओह माय गॉड, ये तो बहुत प्यारा है। आप दोनों को ढेर सारा प्यार'
  • फराह खान अली ने लिखा, 'वाह, कितना खूबसूरत है, आप दोनों को ढेर सारा प्यार। उम्मीद है आप हमेशा अपनी राजकुमारी के साथ नाचते रहेंगे'
  • इसके अलावा अहान पांडे की मां डीन पांडे, बॉबी देओल और दीया मिर्जा ने भी लाल दिल वाले इमोजी से प्यार जताया है।
विज्ञापन

'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे फरदीन खान
फरदीन खान जल्द ही फिल्म 'राजा शिवाजी' में शाहजहां की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी है। रितेश देशमुख ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 2026 में तीन फिल्मों में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, कैसे सेलेक्ट करते हैं स्क्रिप्ट? बोले- 'दर्शक समझदार...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें