वायरल वीडियो
एक कार्यक्रम के दौरान जब फरदीन अपनी बहन लैला के साथ नजर आए, तो पैपराजी ने उनकी बहन को उनकी पत्नी नताशा समझे की गलती की। जिस पर फरदीन ने तुरंत पैपराजी की इस कंफ्यूजन को दूर किया और कहा, 'ये मेरी बहन है, पत्नी नहीं है। बहुत सारे हैंडल्स पर आप लोग गलत लिखते हो कि ये मेरी पत्नी है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
कौन हैं फरदीन खान की बीवी?
फरदीन खान की शादी नताशा माधवानी से हुई है। नताशा, पुरानी मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी डियानी और बेटा अजारियस। नताशा बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं, जबकि फरदीन मुंबई में।
कौन हैं फरदीन खान की बहन लैला?
लैला खान अभिनेता फरदीन खान की छोटी बहन हैं। वह दिवंगत अभिनेता फिरोज खान की बेटी हैं। लैला की शादी बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से हुई है। लैला फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, इसलिए पेपराजी उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्हें देखकर पैपराजी को कंफ्यूजन हो जाता है।
फरदीन खान की आने वाली फिल्में
‘हीरामंडी’ में अच्छी वापसी के बाद फरदीन ने ‘खेल खेल में’, ‘विस्फोट’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्में की हैं। अब वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, जितेंद्र जोशी, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा फरदीन एक कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘डेविल: द हीरो’ में भी काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' की सफलता का असर 'भूत बंगला' की रिलीज पर पड़ेगा? अक्षय कुमार बोले- 'मुझे बहुत खुशी है...'..