फराह का पोस्ट
बोमन का जन्मदिन 2 दिसंबर को था। फराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोमन को गले लगाते हुए एक बेहद ही क्यूट तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मेरे प्यारे और बहुत प्रतिभाशाली दोस्त बोमन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। सिर्फ प्यार और बहुत सारा प्यार।' दोनों ने साल 2012 में आई फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' में साथ काम किया था। यह फराह की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म थी।