फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय बोले- '60 साल का नहीं लगता', फराह ने कहा- '100 साल राज करो', SRK के 60वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने किया विश

Sun, 02 Nov 2025 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan 60th Birthday: अभिनेता शाहरुख खान आज 02 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान के फैंस में गजब का उत्साह है। सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ तमाम सितारों ने भी शाहरुख को शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें दुआएं दी हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। कई दिन पहले से इसका जश्न शुरू हो जाता है। मायानगरी में अभिनेता के चाहने वालों का जुटान शुरू हो जाता है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं उड़ेल देते हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बादशाह के 60वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारे, बिजनेस, खेल व राजनीति जगत के दिग्गज भी बधाई दे रहे हैं। जानिए किसने किस अंदाज में बादशाह को मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन


'किंग' के निर्देशक का खास पोस्ट
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा है, 'भारत के किंग को जन्मदिन मुबारक'
 


अनुपम खेर ने साझा किया वीडियो
शाहरुख खान के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेता की सेहत और खुशहाली की कामना की।
 


काजोल ने दी किंग खान को सलाह
शाहरुख खान के जन्मदिन पर काजोल ने लिखा है, '60वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.. आज के लिए सलाह है कि मोमबत्तियां मत गिनना। फिर से 29 साल के होने की शुभकामनाएं। आपके और आपके परिवार के लिए सभी अच्छी चीजों की कामना करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो'।
 



अक्षय बोले- 'तू 60 का लगता नहीं'
अक्षय कुमार ने एक्स पर शाहरुख खान के जन्मदिन पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'शाहरुख, तुम्हारे इस खास दिन पर बहुत-बहुत बधाई। 60 का लगता नहीं है वैसे तू कहीं से। शकल से 40 और अकल से 120। हैप्पी बर्थडे दोस्त। खुश रहो'।
विज्ञापन

 

फराह बोलीं- 'अगले 100 साल तक राज करो'
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने शाहरुख खान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें दुआ दी है, 'अगले 100 साल तक राज करो'।
 

करण जौहर ने याद की पहली मुलाकात
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने शाहरुख से पहली मुलाकात को याद किया है। करण जौहर ने लिखा है, 'भाई मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अच्छे और बुरे समय में साथ रहने और यश, रूही, मां और मेरे लिए परिवार बनने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो। यह दशक भी हर दशक की तरह आपका ही होगा'।
 

शिल्पा बोलीं- 'दिलों के सच्चे किंग'
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किंग खान के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है।
 


धर्मा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल से खास पोस्ट शेयर किया गया है।
 

यशराज फिल्म्स ने किया विश
यशराज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शाहरुख को शुभकामनाएं दी गई हैं।
 


गुलशन ग्रोवर ने किया विश
अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'शाहरुख खान मेरे भाई आपको बेटे संजय और मेरी तरफ से जन्मदिन की बधाई। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। आप खास हैं। आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'

अभिनेता आदित्य पंचोली ने दी बधाई
अभिनेता आदित्य पंचोली ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। आदित्य पंचोली ने पोस्ट में लिखा है 'मैं कामना करता हूं कि आपका जन्मदिन खुशियों और प्यार से भरा रहे। आपकी दयालुता और खुशियां बांटने की क्षमता हमें प्रेरित करती है।'

शशि थरूर ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई
शशि थरूर ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान के लिए लंबा नोट लिखा है। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड के अल्टीमेट किंग, शाहरुख खान को 60वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे मानना पड़ेगा, मुझे यह 60" नंबर बहुत अजीब लग रहा है। इंडिपेंडेंट फैक्ट-चेकर्स और फोरेंसिक डिटेक्टिव्स की एक टीम ने इस 60 के दावे की जांच की और नतीजा निकाला: 'किसी भी साफ दिखने वाले विजुअल सबूत की पूरी तरह कमी में यह दावा कि शाहरुख खान 60 साल के हो रहे हैं, असल में कन्फर्म नहीं किया जा सकता'। मुझे शक है कि ऑफिशियल कहानी एक कवर-अप है और SRK असल में 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के एक रियल-लाइफ, दशकों लंबे, ग्लोबल-स्केल बॉलीवुड एडैप्टेशन में काम कर रहे हैं। वह उल्टी उम्र में जा रहे हैं।
सबूत देखिए:
1. आज उनके एनर्जी लेवल 20 साल पहले से ज्यादा लगते हैं।
2. उनका हेयरस्टाइल धीरे-धीरे और ज्यादा जवान होता जा रहा है।
3. ऐसी कोई झुर्री नहीं है, जिसे एक अच्छी लाइटिंग क्रू छिपा न सके।

मैं भविष्यवाणी करता हूं कि जब तक वह अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगे, तब तक वह टीनएज रोल के लिए ऑडिशन दे रहे होंगे। शुक्र है, मुझे नहीं लगता कि जब वह चाइल्ड स्टार बनेंगे तब मैं आस-पास रहूंगा। शाहरुख! कृपया फिजिक्स और बायोलॉजी को चुनौती देते रहें और आने वाले कई वर्षों तक हम सबको कन्फ्यूज करते रहें'।
 

गौतम गंभीर ने शेयर किया पोस्ट
शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर गौतम गंभीर ने भी मुबारकबाद दी है।
 

इन सितारों ने भी दी बधाई
इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शाहरुख को विश किया है।
 
 
विज्ञापन

महेश बाबू ने दी बधाई
शाहरुख खान को 60वें जन्मदिन पर महेश बाबू ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा कृति सेनन ने भी पोस्ट शेयर किया है। 'किंग' का टाइटल रिवील वीडियो शेयर कर अनन्या ने भी शाहरुख खान को बर्थडे विश किया है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें