फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: साजन जी घर आए की शूटिंग के दौरान 2-3 घंटे लेट आते थे सलमान, फराह ने बताया- इस शख्स ने किया था शूट

Sat, 10 Jun 2023 02:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फराह खान ने एक डांस रियलिटी शो पर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘साजन जी घर आए’ को लेकर एक किस्सा सुनाया। फराह ने बताया कि फिल्म के ज्यादातर सीन सलमान खान के डुप्लीकेट से करवाए गए थे।
विज्ञापन
फराह खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान अपनी बेहतरीन फिल्मों और मजेदार बातों के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बातों से किसी का भी मुंह बंद कर सकती हैं। हाल ही में फराह खान ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने साजन जी घर आए के बारे में बात की है। फराह ने इससे जुड़े कुछ अनसुने किस्से साझा किए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो चलिए आपको बताते हैं-
विज्ञापन


सेट पर लेट आते थे सलमान
फराह खान ने एक डांस रियलिटी शो पर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘साजन जी घर आए’ को लेकर एक किस्सा सुनाया। फराह ने बताया कि फिल्म के ज्यादातर सीन सलमान खान के डुप्लीकेट से करवाए गए थे, क्योंकि सलमान फिल्म के सेट पर 2-3 घंटे के लिए ही आते थे। बता दें फिल्म में सलमान को अमन का किरदार निभाते हुए देखा गया था।



इसे भी पढ़ें- The Vaccine War: द वैक्सीन वॉर के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर साझा की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शख्स बना था सलमान का डुप्लीकेट
इस प्रोमो वीडियो में फराह एक डांसर से बात करती नजर आ रही हैं, जिसने कुछ कुछ होता है में सलमान के डुप्लीकेट भूमिका निभाई थी। फराह कहती हैं, 'रितजी बहुत प्यारा था यार। इसने साजन जी घर आए में, सलमान का आधा गाना सलमान का डुप्लीकेट बनके रितजी ने किया है, क्योंकि सलमान आता ही था 2-3 घंटे के लिए तो बाकी बैक शॉट, टॉप शॉट, वाइड शॉट, सब रितजी करता था।' बता दें कि कुछ कुछ होता है में सलमान खान ने अमन का किरदार निभाया था, जबकि शाहरुख खान ने राहुल की भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें