कंगना रनौत और ऋतिक रोशन कांट्रोवर्सी पर अब फराह खान का बेबाक बयान सामने आया है। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फरहा खान ने कहा कि क्वी एक्टर वुमेन कार्ड खेल रही हैं। दरअसल फरहा ने बेबाकी से सधे शब्दों में कह दिया कि कंगना औरत होने का फायदा उठा रही हैं।
पढें- 'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत ने ऋतिक और करण जौहर की जमकर उड़ाई हंसी
फराह खान से जब आप की अदालत में दिए कंगना रनौत के इंटरव्यू पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, मुझे इस कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मेरी समझ में हर बार वुमेन कार्ड खेलना फेमिनिज्म नहीं है। मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब है बराबरी है।
फराह खान ने कहा औरत और आदमी दोनों को ही एक समान ट्रीटमेंट सोसायटी से मिलना चाहिए। जेंडर के आधार पर जजमेंट नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों को बेहद सावधानी पूर्वक डील करना चाहिए।
पढें-कंगना पर अध्ययन का बयान, 'मुझे उसका इंटरव्यू सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं'
कल्पना कीजिए कि अगर ऐसा ही कोई आरोप या बयान किसी पुरुष द्वारा औरत पर लगाया जाता तो क्या होता? अभी तक उस आदमी की जिंदगी नरक बन गई होती है। कोई बड़ी बात नहीं कि उसे किसी औरत पर ऐसे आरोप लगाने के लिए जेल भी जाना पड़ता। एक ही तरह की हरकत के लिए आदमी और औरत के साथ अलग बर्ताव क्यों?