मायानगरी में सेंस ऑफ ह्यूमर रखने वाले लोगों की कमी नहीं है। पर कई बार ये सेंस ऑफ ह्यूमर नाम की ‘चीज’ भी अजीब स्थिति पैदा कर देती है। कुछ ऐसा ही हुआ चंकी पांडे की बेटी भावना पांडे के साथ। जिसमें उन्हें डीएनए टेस्ट तक कराने की सलाह मिल गई।
जी हां, इंडस्ट्री की जानी मानी कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भावना पांडे की इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीर पर कुछ ऐसा कह दिया कि लोग चौंक गए। दरअसल, भावना पांडे ने एक फोटोशूट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर काफी लोगों ने कमेंट किए। उन्हीं में से एक कमेंट फराह खान का भी है।
फराह खान ने लिखा, ‘कृपया एक डीएनए टेस्ट कराएं। ये चंकी की बेटी होने से कहीं ज्यादा प्यारी है।’
❤️
A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on Aug 16, 2017 at 9:23am PDT
वैसे, चंकी पांडे अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। वो अपना मजाक उड़ाने से भी नही चूकते। पर इस कमेंट को पढ़कर शायद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी छुट्टी पर चला जाए।