सेट पर खाने का किया इंतजाम
फराह ने कहा, "हम अलास्का के एक सुदूर कोने में थे, जो उत्तरी ध्रुव जैसा है, और बोनी ने बटर चिकन, नान, बिरयानी, पनीर और दाल मखनी की एक परोस रखी थी। मैं सोच रही थी कि 'क्या हो रहा है' उन्होंने एक भारतीय रसोइया ढूंढा और सब कुछ वहां पहुंचा दिया। डिलीवरी के लिए डंजो की तरह चॉपर का इस्तेमाल किया जा रहा था।"
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने साउथ अभिनेताओं से की एक खास अपील, बोले- दलपति विजय-महेश बाबू-यश-राम और अल्लू...
शिरीष कुंदर ने हमेशा की बोनी कपूर की तारीफ
फराह ने यह भी बताया कि उनके पति शिरीष कुंदर ने हमेशा बोनी कपूर की तारीफ की है, जब भी उन्होंने साथ काम किया है। फराह ने कहा, "शिरीष मुझसे कहते हैं कि मैंने बोनी जैसा कोई दूसरा निर्माता नहीं देखा है। क्योंकि अगर कोई फिल्म अच्छी नहीं लग रही है, तो वह दोबारा नहीं सोचते। वह निर्देशक को बुलाएंगे और कहेंगे कि इसे फिर से शूट करो।''