50 लोगों को करवाई थी दुबई ट्रिप
फराह ने बताया, ‘आजकल मराठी इंडस्ट्री में बहुत अच्छी फिल्में बन रही हैं। पहले रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आई और फिर ‘देऊल बैंड 2’, जिसमें शाहरुख खान ने अपने हिस्से के पैसे छोड़ दिए थे। उन्होंने करीब 42 लाख रुपये छोड़ दिए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘शाहरुख ऐसे ही हैं। जब ‘ओम शांति ओम’ का प्रीमियर लंदन में हुआ था, तब वह सबको साथ लेकर गए थे। उस समय हम सिर्फ चार लोग थे, लेकिन ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के समय वह करीब 50 लोगों को दुबई लेकर गए थे। इसमें डीओपी, म्यूजिक डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सभी शामिल थे।’
फराह ने हंसते हुए यह भी बताया कि इतनी थकान थी कि प्रीमियर के दौरान पूरी स्टार कास्ट ही सो गई थी।
'हेप्पी न्यू ईयर' के बारे में
फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि जैकी श्रॉफ ने भी अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें- ‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा
वहीं, मराठी फिल्म ‘देऊल बैंड 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के डायरेक्टर प्रवीन तर्दे ने भी इसकी सफलता का कुछ श्रेय शाहरुख खान की दरियादिली को दिया था।