फराह खान ने मीरा से क्या कहा?
मीरा राजपूत ने ठुकराया ऑफर!
फराह खान ने जैसे ही मीरा को फिल्म का ऑफर दिया तो मीरा थोड़ी शरमा गईं। इसके बाद उन्होंने बड़ी ही विनम्रता से इसके लिए मना कर दिया। मीरा राजपूत फिलहाल अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं और उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्मों में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। बता दें कि मीरा राजपूत सफल बिजनेसवुमन हैं।
साल 2015 में हुई थी मीरा राजपूत और शाहिद की शादी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। कपल के दो बच्चे- बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर हैं। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहिद के अपोजिट फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।