बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। फराह खान को उनके बॉसी अंदाज के लिए भी जाना जाता है, लेकिन वह आज अपने बच्चों संग छोटी बच्ची बनी हुई नजर आ रही हैं। फराह ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने बच्चों संग प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स फराह खान को प्लेट तोड़कर पैसा बर्बाद न करने को भी कहते नजर आ रहे हैं।