फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faraaz Trailer: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल

Tue, 17 Jan 2023 09:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2016 में बांग्लादेश के ढाका के एक कैफे में हुए टेररिस्ट अटैक पर बनाई गई हंसल मेहता की फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
फराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसल मेहता अपनी नई फिल्म 'फराज' के साथ मायानगरी के मैदान में ताल ठोंक चुके हैं। आज (17 जनवरी) इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इस ट्रेलर के साथ बॉलीवुड में एक और नए सितारे का आगाज हो गया है। यह सितारा कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के गुजरे जमाने के शानदार कलाकारों में से एक शशि कपूर के पोते जहान कपूर हैं। जहान अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

'फराज' के निर्माता अनुभव सिन्हा है। फराज का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया, जिसमें जहान के साथ परेश रावल के बेटे आदित्य रावल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फराज सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है और फिल्म इंसानियत और आतंकवाद के बीच वैचारिक सोच के अंतर को दिखाया गया है।

फराज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म की कहानी 1 जुलाई 2016 को ढाका में हुई एक आतंकी घटना के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें आतंकियों ने ढाका के एक कैफे में कई निर्दोषों को मार डाला था। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने जहां इस आतंकी घटना की दर्दनाक यादें सभी के दिलों में जागृत कर दी हैं, वहीं दर्शकों को इसमें दोनों ही नए कलाकारों का अभिनय बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें, यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन

इस फिल्म से जहान के अलावा सचिन लालवानी, जतिन सरीन, निनद भट्ट, हर्शल पवार, पलक लालवानी और रेशम साहनी जैसे कलाकार  भी डेब्यू कर रहे हैं। इसमें जूही बाबर सोनी और आमिर अली जैसे एक्टर भी दिखाई देंगे। बता दें कि पिछले साल इस फिल्म की स्क्रीनिंग बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 'भोला' के लुक पर तब्बू हुईं ट्रोल और सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें